
भोपाल। आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगे की शान देखते ही बन रही थी। मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
राष्ट्रगान और हर्ष फायर से गूंजा मैदान
समारोह की शुरुआत पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की मधुर धुन से हुई। इसके बाद हर्ष फायर के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। पूरा मैदान भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
23 टुकड़ियों ने दिखाया अनुशासन
परेड में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस बार कुल 23 टुकड़ियां शामिल रहीं। खास आकर्षण रहे अश्वारोही दल और श्वान दस्ता, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।
परेड में शामिल प्रमुख टुकड़ियां
भूतपूर्व सैनिक प्लाटून
2/3 एनसीसी एयर विंग (बॉयज/गर्ल्स)
4 गैड गर्ल्स प्लाटून
पुलिस बॉयज प्लाटून
शौर्य दल प्लाटून
राष्ट्रीय सेवा योजना प्लाटून
पुलिस बैंड प्लाटून
श्वान दल प्लाटून
अश्वरोही दल प्लाटून
हॉकफोर्स प्लाटून
पुलिस गोरखा बटालियन
सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ
एमपी विशेष सशस्त्र बल प्लाटून-1 व 2
जीआरपी महिला प्लाटून
एसटीएफ, जिला पुलिस, जेल विभाग
होम गार्ड प्लाटून
22 विभागों की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
परेड के दौरान प्रदेश सरकार के 22 विभागों की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को दर्शाया गया।
झांकियों में शामिल विभाग:
उद्यानिकी, आयुष, कृषि, गृह, जनजातीय कार्य, नगरीय विकास, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित अन्य विभाग।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

