बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

नृत्य के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत 2047 की प्रस्तुत की सुंदर झांकी

05 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Dance presentation in balrang

Dance presentation in balrang

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर, श्यामला हिल्स में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालरंग की रंगारंग शुरूआत हुई। इसमें 19 राज्यों के बच्चों की सहभागिता है। बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। पुडुचेरी के बच्चों ने विकसित भारत 2047 की थीम पर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही नृत्य में आंतकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता को दर्शाया गया। 

बाल कलाकारों ने कृषि, विज्ञान, उद्योग के साथ अन्य क्षेत्रों में हो रही प्रगति को भी नृत्य के माध्यम से दर्शाया। सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुति में लोक धुनों का बेहतर तरीके से उपयोग किया गया। बालरंग में दूसरी प्रस्तुति आंध्रप्रदेश के स्कूली बच्चों की रही। लोक नृत्य के जरिए फसल कटाई के समय किसानों में उल्लास के क्षणों को संगीतमय प्रस्तुति के साथ प्रस्तुत किया गया।

 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक अमिताभ पांडेय ने बालरंग का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालरंग समारोह के आयोजन में देशभर के बच्चों ने भोपाल की सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है। यह कार्यक्रम बच्चों में विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को समझने का मौका देता है और इससे बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है।

 

375 बाल कलाकार अपने राज्य के लोकरंगों की दे रहे प्रस्तुतियां

बालरंग में 19 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के करीब 375 बच्चे अपने राज्य के लोकरंगों की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इस समारोह में राजधानी भोपाल के करीब 2 हजार बच्चों ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को देखा। समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग और मानव संग्रहालय के विभागीय अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रीय बालरंग समारोह में विभिन्न प्रांतों के स्कूल के छात्र-छात्राएँ शामिल होकर अपने कला-कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने प्रदेश की वैभवशाली लोक संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं। विभिन्न प्रांतों के बच्चों के बीच संस्कृति का आदान-प्रदान होने से राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें