गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सोयाबीन किसानों को बड़ी सौगात! भावांतर योजना में मॉडल रेट 4225 रुपए—मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला

15 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सोयाबीन किसानों को बड़ी सौगात! भावांतर योजना में मॉडल रेट 4225 रुपए—मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला

सोयाबीन किसानों को बड़ी सौगात! भावांतर योजना में मॉडल रेट 4225 रुपए—मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के किसानों को शनिवार को बड़ी राहत दी है। भावांतर भुगतान योजना 2025 के तहत सरकार ने सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़ाकर 4,225 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। यह नया रेट 15 नवंबर से लागू हो गया है और इसी के आधार पर किसानों को भावांतर की राशि मिलेगी।


क्या है नया मॉडल रेट?

भावांतर योजना के अंतर्गत शनिवार को घोषित मॉडल रेट अब ₹4225/क्विंटल है। यह रेट उन किसानों पर लागू होगा जिन्होंने अपनी उपज मंडी प्रांगणों में बेची है। इसी मॉडल रेट को आधार मानकर प्रत्येक किसान की भावांतर राशि की गणना की जाएगी।


7 से 15 नवंबर तक लगातार बढ़ा मॉडल रेट

सोयाबीन के मॉडल रेट में पिछले आठ दिनों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने हर दिन नए रेट जारी किए—


7 नवंबर : 4020

8 नवंबर : 4033

9 नवंबर : 4036

10 नवंबर : 4036

11 नवंबर : 4056

12 नवंबर : 4077

13 नवंबर : 4130

14 नवंबर : 4184

15 नवंबर : 4225

(मॉडल रेट ₹/क्विंटल)


4225 रुपए प्रति क्विंटल, अब तक का सबसे अधिक मॉडल रेट है, जिससे प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा सोयाबीन उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।


सरकार का संदेश: किसान हित सर्वोपरि

मोहन यादव सरकार लगातार किसानों के लिए राहत भरे निर्णय ले रही है। सोयाबीन के मॉडल रेट में यह बढ़ोतरी किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें