
रायपुर। जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज दुर्घटना की न्यायिक जांच के लिए प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग की नियुक्ति की है। आयोग तीन माह के अंदर अपनी जांच पूरी करेगा और रिपोर्ट सरकार को देगा।
आयोग क्रूज दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा और उत्तरदायित्व का निर्धारण करेगा। साथ ही, आयोग दुर्घटना के दौरान और उसके बाद किए गए बचाव उपायों की पर्याप्तता व राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। आयोग राज्य में नौकाओं, क्रूज और जल क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन और रखरखाव के लिए एक समान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगा।
प्रदेश में संचालित सभी नौकाओं, क्रूज और जल क्रीड़ा गतिविधियों का ऑडिट करेगा
आयोग प्रदेश में संचालित सभी नौकाओं, क्रूज और जल क्रीड़ा गतिविधियों का ऑडिट करेगा। "इनलैंड वेसेल्स एक्ट, 2021" और "एनडीएमए बोट सेफ्टी गाइडलाइंस, 2017" के मानकों के अनुरूप जलयानों के प्रमाणीकरण की व्यवस्था करेगा। ऐसे सभी स्थानों पर, जहां नागरिक जल परिवहन, नौका, क्रूज एवं जल क्रीडा गतिविधियां संचालित की जा रही है वहां तत्काल प्रतिक्रिया दल के गठन की व्यवस्था के लिए भी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

