मंगलवार, 24 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

शहीदों की स्मृति में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में निकाली गई भव्य मशाल यात्रा, उमड़ी भीड़

24 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शहीदों की स्मृति में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में निकाली गई भव्य मशाल यात्रा, उमड़ी भीड़
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

इंदौर। शहीद दिवस के अवसर सोमवार शाम इंदौर में शहीदों की स्मृति में भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मशाल यात्रा में शामिल हुए। शहर का पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।


23 मार्च अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में निकली पारंपरिक मशाल यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित की गई। फूटी कोठी (संत सेवालाल ब्रिज) से शुरू हुई यह मशाल यात्रा हजारों लोगों की सहभागिता के साथ महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। हाथों में जलती मशालें, भगवा ध्वज और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के बीच शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।


महिला, पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। 100 मंचों और 50 से अधिक संस्थाओं 25 से अधिक समाजों ने पुष्प वर्षा से शहीद दिवस मशाल को श्रद्धांजलि दी। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें