सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मंडला में रोजगार का ऐतिहासिक मेला आज, 45 कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती, 3500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

20 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
employment fair at Mandla

employment fair at Mandla

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

मंडला। जिले में कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल पर अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। जिसमें 3500 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लक्ष्य रखा गया है। 45 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां सीधे भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। 

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मुताबिक यह आयोजन केवल रोजगार देने की पहल नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के लिए नई उम्मीद, नया भरोसा और उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की और से सारी तैयारी कर ली गई हैं। प्रशासन की मंशा है कि कोई भी योग्य युवा अवसर से वंचित न रहे और हर प्रतिभा को मंच मिले।

 

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रोजगार मेले की व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और युवा हितैषी हों, जिससे हर उम्मीदवार को समान अवसर मिल सके। जिला प्रशासन की ओर से प्रवेश, रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग, कंपनियों के स्टॉल, चयन प्रक्रिया और मार्गदर्शन जैसी व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप दे दिया गया है।

 

विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भर्ती करेंगी

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भर्ती करेंगी, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और मेहनत के आधार पर रोजगार मिलने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएंगी। यह अवसर खास तौर पर उन युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है, जो बड़े शहरों में भटकने के बजाय अपने जिले में ही सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार चाहते हैं।

 

युवाओं से अपील, अधिक संख्या में मेले में शामिल हों 

जिला प्रशासन ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल हों। आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाएं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें