शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

रूठी प्रेमिका को मनाने हाईटेंशन टावर पर चढ़ा आशिक, गांव में मचा हड़कंप — पुलिस दे रही समझाइश

13 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रूठी प्रेमिका को मनाने हाईटेंशन टावर पर चढ़ा आशिक, गांव में मचा हड़कंप — पुलिस दे रही समझाइश

रूठी प्रेमिका को मनाने हाईटेंशन टावर पर चढ़ा आशिक, गांव में मचा हड़कंप — पुलिस दे रही समझाइश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी रूठी प्रेमिका को मनाने के लिए ऐसा कदम उठा लिया जिसे देखकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवक तीस फीट ऊंचे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया।


रूठी प्रेमिका को बुलाने पर अड़ा युवक

घटना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जरियारी की है। जानकारी के अनुसार, युवक रामनगर क्षेत्र के ग्राम नादो (सुलखमा) का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। वह लगातार अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा है।


सुबह से टावर पर चढ़ा, नीचे आने से कर रहा इनकार

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवक सुबह करीब 9 बजे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी रेणु मिश्रा ने बताया, “प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। युवक सुबह से टावर पर चढ़ा है। पुलिस और परिजन लगातार उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।”


गांव में लगी भीड़, हर कोई ले रहा वीडियो

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। टावर के नीचे भारी भीड़ जमा हो गई है और लोग युवक की हरकतों का वीडियो मोबाइल में बना रहे हैं।


बिजली विभाग भी सतर्क

घटना स्थल हाईटेंशन लाइन के पास होने के कारण बिजली विभाग ने एहतियातन आसपास की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है ताकि कोई हादसा न हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें