बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में IPS अफसरों की बड़ी DPC बैठक, DG से DIG तक होंगे प्रमोशन, 1 जनवरी से दिखेंगे बड़े बदलाव

15 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में IPS अफसरों की बड़ी DPC बैठक, DG से DIG तक होंगे प्रमोशन, 1 जनवरी से दिखेंगे बड़े बदलाव

भोपाल में IPS अफसरों की बड़ी DPC बैठक, DG से DIG तक होंगे प्रमोशन, 1 जनवरी से दिखेंगे बड़े बदलाव

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मध्य प्रदेश पुलिस में जल्द ही बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश के आईपीएस अफसरों की पदोन्नति को लेकर 19 दिसंबर को भोपाल में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें शीर्ष पदों पर प्रमोशन को लेकर फैसला लिया जाएगा।


19 दिसंबर को होगी DPC की अहम बैठक

भोपाल में होने वाली इस बैठक में पुलिस विभाग के DG, ADG, IG और DIG रैंक के प्रमोशन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। सेवानिवृत्ति के चलते रिक्त होने वाले पदों पर क्रमवार पदोन्नति दी जाएगी।


DG पद के लिए 1994-95 बैच की DPC

DG पद के लिए 1994 और 1995 बैच के ADG रैंक के अधिकारियों की DPC होगी। रिटायरमेंट के बाद रिक्त होने वाले DG पदों पर इन अधिकारियों को वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन दिया जाएगा।


ADG पद के लिए इन अफसरों पर विचार

ADG पद के लिए साल 2001 बैच के एक IG और 2008 बैच के दो DIG अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही 2010 से 2012 बैच के IPS अफसरों के लिए DIG पद की DPC भी होगी।


1 जनवरी को प्रमोट होंगे अफसर

प्रदेश के सभी चयनित आईपीएस अफसरों को 1 जनवरी से प्रमोशन दिया जाएगा। प्रमोशन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। DPC के बाद शीर्ष पुलिस स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


ADG, IG और DIG के लिए इन नामों पर चर्चा

आईजी से एडीजी पद के लिए साल 2001 बैच के आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा के नाम पर विचार किया जाएगा।

 डीआईजी से एडीजी के लिए शेयास ए और ललित शाक्यवार के नाम शामिल हैं।

एसपी से डीआईजी पद के लिए जिन अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा, उनमें शामिल हैं—

2010 बैच: राकेश सगर, आर.एस. बेलबंशी, किरण लता केरकेट्टा, मनोज राय

2011 बैच: रियाज इकबाल, राहुल लोढ़ा, शिमाला प्रसाद, असित यादव

2012 बैच: विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिवदयाल, मयंक अवस्थी, शैलेंद्र सिंह चौहान, आलोक कुमार सिंह, रघुवंश सिंह, विकास पाठक


DG पद के लिए इन अफसरों की होगी DPC

DG पद के लिए साल 1994 बैच के ADG आशुतोष राय, राजा बाबू और डी.पी. गुप्ता के नामों पर चर्चा होगी। इसी बैच के अनंत कुमार सिंह और मनमीत नारंग वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं 1995 बैच से ए. साई मनोहर, चंचल शेखर, जयदीप प्रसाद, योगेश देशमुख और के.वी. वेंकटेश्वर राव के नामों पर विचार किया जाएगा। इस बैच की मीनाक्षी शर्मा प्रतिनियुक्ति पर हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें