शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

विधायकों व पूर्व विधायकों के वेतन भत्ते, पेंशन संबंध में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक

13 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy cm jagdish devda

Deputy cm jagdish devda

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन भत्ते, पेंशन आदि के संबंध में गठित समिति की बैठक गुरुवार को मंत्रालय में हुई। इसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने की। समिति की यह दूसरी बैठक रही। 

बैठक के दौरान समिति ने महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ के राज्यों में विधायक व पूर्व विधायक को मिलने वाली वेतन भत्ते और पेंशन राशि पर विस्तृत चर्चा की। समिति ने यह निर्णय लिया कि अगामी बैठक में मध्यप्रदेश के विधायकों और पूर्व विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

बैठक में विधायक अजय विश्नोई और सचिन सुभाषचंद्र यादव उपस्थित रहे। जबकि समिति के सदस्य सचिव अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, विधान सभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा और अपर सचिव वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें