शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

छतरपुर में 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, टीकमगढ़, निवाड़ी व पन्ना जिलों में भी बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधरेगी

11 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छतरपुर में 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, टीकमगढ़, निवाड़ी व पन्ना जिलों में भी बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधरेगी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए छतरपुर के 220 केवी सबस्टेशन में 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुताबिक इससे छतरपुर ही नहीं बल्कि टीकमगढ़, निवाड़ी व पन्ना जिलों में भी बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा।


मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने इस पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित किया है। इसके संचालन से क्षेत्र के ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और भविष्य की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। ऊर्जा मंत्री के मुताबिक बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य तेजी से प्रगति पर हैं, जिससे बिजली की मांग में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में यह पावर ट्रांसफार्मर क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


मंत्री प्रदुम सिंह तोमर के मुताबिक इस पावरफुल ट्रांसफार्मर की स्थापना लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से की गई है। यह क्षेत्रीय विकास को गति देने के साथ-साथ विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता एमवाई मंसूरी के अनुसार पावर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से छतरपुर 220 केवी सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 643 एमवीए हो गई है। वहीं, पूरे छतरपुर जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता 1000 एमवीए के आंकड़े को पार करते हुए 1096 एमवीए तक पहुंच गई है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें