गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

विदिशा में बनेगा नया कागपुर अभयारण्य और वाटर पार्क: CM मोहन यादव

22 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
विदिशा में बनेगा नया कागपुर अभयारण्य और वाटर पार्क: CM मोहन यादव

विदिशा में बनेगा नया कागपुर अभयारण्य और वाटर पार्क: CM मोहन यादव

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

देश-दुनिया में टाइगर स्टेट और चीता स्टेट के रूप में विख्यात मध्यप्रदेश में वन्यजीवों और पक्षियों की सुरक्षा के लिए लगातार पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में विदिशा जिले की ग्राम पंचायत कागपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया अभयारण्य बनाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कागपुर में वाटर पार्क बनाने की भी घोषणा की।


CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं

ग्राम पंचायत कागपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, "लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों के जीवन में खुशहाली आई है। नई परियोजनाओं के माध्यम से हर गांव और खेत में पानी पहुंचे, यह हमारी सरकार का संकल्प है।" उन्होंने बताया कि 39.80 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। इसमें शामिल हैं:

शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के 135 सामुदायिक भवन (लागत: 34.05 करोड़ रुपए)


कागपुर कनारी से विदिशा-अशोकनगर मार्ग का भूमिपूजन

Fआदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में विकास कार्य

सीएम मोहन यादव ने आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में 5.75 करोड़ की लागत से बने हाट बाजार का लोकार्पण किया। इसके अलावा, हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा, "विदिशा जिले के कागपुर में अभयारण्य और वाटर पार्क से पर्यटन, शिक्षा और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।"


कागपुर — काग उद्यान के लिए प्रसिद्ध

विदिशा के कागपुर को पहले से ही काग उद्यान के लिए जाना जाता है। यहाँ मुक्तिधाम में काग उद्यान विकसित किया गया है, जिससे गायब हो रहे कौवों की सुरक्षा की जा सके। काग उद्यान में अलग-अलग जगहों पर पक्षियों के लिए समोसे, जलेबी, कचोरी और बिस्किट रखे जाते हैं। अब यह क्षेत्र अभयारण्य और वाटर पार्क के लिए भी प्रसिद्ध होगा, जिससे स्थानीय पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें