शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

साइबर ठगी से बचाने के लिए नया कदम, सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे खास क्यूआर कोड

10 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
साइबर ठगी से बचाने के लिए नया कदम, सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे खास क्यूआर कोड

साइबर ठगी से बचाने के लिए नया कदम, सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे खास क्यूआर कोड

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राज्य में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए अब लोगों को जागरूक करने के लिए नई पहल की जा रही है। राज्य साइबर सेल की ओर से विशेष क्यूआर कोड तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें सरकारी दफ्तरों से लेकर बाजार, पार्किंग और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा। इन क्यूआर कोड को स्कैन करते ही लोगों को साइबर ठगी से बचने की पूरी जानकारी मिल सकेगी।


स्कैन करते ही मिल जाएगी जरूरी जानकारी

इन क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके, जरूरी सावधानियां और ठगी होने पर तुरंत क्या करना है, इसकी जानकारी मिलेगी।

साथ ही शिकायत दर्ज करने के लिए नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल का लिंक भी सीधे खुल जाएगा, जिससे लोग तुरंत शिकायत कर सकेंगे।


मार्च तक प्रदेशभर में लगाए जाएंगे क्यूआर कोड

साइबर मुख्यालय की योजना है कि मार्च तक प्रदेशभर के सरकारी और निजी कार्यालयों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर ये क्यूआर कोड लगा दिए जाएं। ऐसी जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां रोजाना करीब 100 या उससे अधिक लोगों का आना-जाना रहता है। साइबर सेल का मानना है कि जागरूकता बढ़ने से लोग तुरंत शिकायत करेंगे और ठगी की रकम होल्ड कराने में भी आसानी होगी। एसपी साइबर प्रणय नागवंशी के अनुसार, साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है और यह पहल उसी दिशा में एक अहम कदम है।


क्यूआर कोड से मिलेंगे ये फायदे

साइबर अपराध से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी


आम सवालों के जवाब एक ही जगह उपलब्ध


ठगी होने पर तुरंत क्या करना है, इसकी गाइडलाइन


नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी


नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल का डायरेक्ट लिंक


अन्य तरह के साइबर अपराधों की जानकारी


डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने की सावधानियां

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें