गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में ब्राह्मण युवक का धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला, कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज

22 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में ब्राह्मण युवक का धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला, कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज

भोपाल में ब्राह्मण युवक का धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला, कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी भोपाल से धर्म परिवर्तन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ब्राह्मण युवक को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट करवाया गया और उसका नाम बदलकर अमन खान रख दिया गया। पीड़ित युवक शुभम गोस्वामी ने जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत जहांगीराबाद थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की थी।


कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने दिलाई न्याय की शुरुआत

मामले की जानकारी जब कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को लगी तो उन्होंने पीड़ित युवक से संपर्क किया और पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। FIR में लड़की के माता-पिता और भाई को आरोपी बनाया गया है।


पीड़ित का आरोप – “130 दिन जमात में भेजा, गौमांस खिलाया”

पीड़ित शुभम गोस्वामी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद उसे 130 दिन के लिए कर्नाटक जमात में भेजा गया, जहां उसे गौ मांस खिलाया गया और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। युवक ने दावा किया कि उसे डराया-धमकाया गया कि यदि वह मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं करेगा तो उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।


धमकी और दबाव में लिया धर्म परिवर्तन का फैसला

शुभम के अनुसार, इससे पहले मुस्लिम युवती इल्मा ने उस पर रेप का केस दर्ज करवाया था, जिसके चलते वह जेल भी गया। जेल में रहने के दौरान लड़की के परिवार ने उसे कहा कि अगर वह मुस्लिम धर्म अपनाकर लड़की से शादी कर लेता है, तो केस वापस ले लिया जाएगा। दबाव में आकर युवक ने धर्म परिवर्तन का फैसला लिया, लेकिन बाद में उससे शादी करने से इनकार किया गया।


विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

जब शुभम ने धर्म परिवर्तन के बाद दूसरी मुस्लिम लड़की से शादी करने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर उसने जहांगीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। मंत्री विश्वास सारंग के हस्तक्षेप के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। अब धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और धमकी देने की धाराओं में कार्रवाई होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें