
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। मानसून आने के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कहीं भरी तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। बीते 24 घंटों में बड़वानी,शाजापुर,मंदसौर,इंदौर,गुना,बालाघाट,शिवपुरी,जबलपुर,खरगोन,राजगढ़,खंडवा,सीधी,देवास और सीहोर सहित कई जिलों में बारिश हुई।इस दौरान बालाघाट में डेढ़ इंच से ज्यादा,शिवपुरी में करीब पौन इंच और जबलपुर में आधा इंच से अधिक पानी बरसा।मंगलवार को मौसम विभाग ने 5 जिलों बैतूल,छिंदवाड़ा,सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है वहीं भोपाल,इंदौर,सीहोर,रायसेन,विदिशा,राजगढ़,धार,बुरहानपुरबड़वानी,खंडवा,खरगोन,उज्जैन,आगरमालवा,शाजापुर,देवास,नर्मदापुरम,गुना,अशोकनगर,रीवा,सतना,नर्मदापुरम,मंडला,डिंडौरी,सीधी, सिंगरौली,उमरिया,मैहर,शहडोल,अनुपपुर, सागर, दमोह और पन्ना सहित 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार
मध्यप्रदेश में एक तरफ तो बारिश और आंधी का दौर चल रहा है वहीं दूसरी ओर तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। दरअसल जून का महीना खत्म होने को है लेकिन अभी तक प्रदेश के 15 जिलों में ही मानसून की आधिकारिक रूप से एंट्री हुई है और उसके बाद से मानसून ठहरा हुआ है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों की बात करें, तो भोपाल में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, इंदौर में 33.2 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री, जबलपुर में 38.4 डिग्री और ग्वालियर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है। इस साल मानसून ने देरी से दस्तक दी है।अपने नियत तिथि से पहले ही 9 दिन लेट मध्यप्रदेश में पहुंचे मानसून ने अभी मात्र 15 जिलों में ही एंट्री के बाद से ठहरा हुआ है और ।मानसून का रुख देखते हुए अभी प्रदेश को कवर करने के लिए 3-4 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

