सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव,आज 45 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

27 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव,आज 45 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों जमकर पानी बरस रहा है। जुलाई की शुरुआत से थमे हुए बादल आखिरकार प्रदेश की धरती पर मेहरबान हो गए है। बता दें कि जुलाई के पहले पखवाड़े में बारिश न के बराबर होने से जहां सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई थी वहीं यह आंकड़ा अब मात्र 3 प्रतिशत पर पहुंच गया है और जिस तरह से अभी सिस्टम एक्टिव है उससे उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के महीने के खत्म होने तक यह आंकड़ा सामान्य बारिश से ज्यादा हो सकता है।आज भी मौसम विभाग ने 6 जिलों उमरिया, शहडोल, मंडला,डिंडौरी,अनुपपुर और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। साथ ही राजधानी भोपाल, इंदौर,सीहोर, रायसेन,राजगढ़,विदिशा,धार,अलीराजपुर, बुरहानपुर,बड़वानी,खंडवा,खरगोन,उज्जैन,नीमच, मंदसौर, आगर मालवा,देवास,नर्मदापुरम,रतलाम,बैतूल, हरदा, ग्वालियर,मुरैना,भिंड,गुना,शिवपुरी,श्योपुर,जबलपुर,कटनीछिंदवाड़ा,सिवनी,रीवा,सतना,सीधी,सागर,सिंगरौली,मऊगंज,मैहर,पन्ना और दमोह सहित 45 से अधिक जिलों में हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट है।


प्रदेश में 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना 


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इन दिनों अच्छी बारिश होने की कई परिस्थितियां बन रही हैं।एक मानसून ट्रफ प्रदेश से होकर गुजर रही है,साथ ही लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन भी एक्टिव है जिसके चलते हर दिन बारिश हो रही है। वहीं आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव होने जा रहा है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी की आपूर्ति होने से देश सहित प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है।इन कारणों से प्रदेश में राजधानी भोपाल,इंदौर,देवास, सीहोर,राजगढ़,हरदा,नीमच, बुरहानपुर,भिंड,आगर-मालवा,सिवनी,दमोह, मंदसौर सहित 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है वहीं रीवा, पटना,सागर,अनुपपुर,बालाघाट,डिंडौरी,सागर, सतना,शहडोल,सीधी,सिंगरौली,बैतूल,दतिया,धार,गुना,ग्वालियर,नर्मदापुरम,रायसेन,रतलाम,शाजापुर,श्योपुर,शिवपुर, उज्जैन,खंडवा,टीकमगढ़,उमरिया,अशोक नगर सहित 41 जिलों में बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें