सोमवार, 10 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव,21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

10 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव,21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के ऊपर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।बीते 24 घंटों में डिंडोरी,मंडला,उमरिया,विदिशा,हरदा,बालाघाट और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी भोपाल में भी रातभर से बारिश का दौर जारी है।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजर रही है और एक लो प्रेशर एरिया भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे मध्यप्रदेश के लिए बारिश के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं।राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं गुना,सागर,जबलपुर, बैतूल, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और दमोह समेत 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, मऊगंज और शहडोल समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।यानी आने वाले 24 घंटे मध्यप्रदेश में बारिश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन और लोगों को जलभराव और तेज बारिश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।


प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश


मध्यप्रदेश में मानसून की बेरुखी के चलते सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। अगस्त का पहला हफ्ता बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रदेश में बारिश का आंकड़ा माइनस में है। अभी तक प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत कम पानी बरसा है। नदी, तालाब और अन्य जलाशयों का पेट खाली पड़ा है।मानसून की एंट्री होने के बाद से प्रदेश के कुछ ही जिलों में अच्छी बारिश देखी गई जिसके चलते मात्र 6 जिलों देवास,भिंड, ग्वालियर,बुरहानपुर,खरगोन और खंडवा में ही औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है।भोपाल,इंदौर, सीहोर,रायसेन,राजगढ़,विदिशा,धार,अलीराजपुर,झाबुआ,नर्दमपुरम,दतिया,धार, गुना,हरदा,बैतूल,छिंदवाड़ा,सिवनी, बालाघाट,पांढुर्णा,डिंडौरी,मंडला,जबलपुर,कटनी,उमरिया, सागर,सतना,शहडोल सहित प्रदेश के शेष 49 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।बारिश की बेरुखी के चलते कृषि पर भी संकट देखा जा रहा है।अगर इस माह अच्छी बारिश नहीं हुई तो अनाज की पैदावार में भारी गिरावट हो सकती है जिसका असर सीधे तौर पर महंगाई बढ़ने के रूप में दिखाई देगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें