
भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है जिसके चलते अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 3 जिलों पन्ना,टीकमगढ़ और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और रायसेन,सागर,दमोह, जबलपुर,कटनी,मंडला,शहडोल,सीधी,मऊगंज,सतना, रीवा और छतरपुर सहित 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भोपाल,इंदौर,सीहोर, रायसेन, विदिशा,मंदसौर,रतलाम,धार,शिवपुरी,मुरैना,भिंड, देवास,खरगोन,उज्जैन,नीमच,आगर-मालवा,छिंदवाड़ा, डिंडौरी,बालाघाट सहित प्रदेश के अन्य जिलों में तेज और मध्यम बारिश होने की संभावना है।
15 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
जून में देरी से आए मानसून के बाद जुलाई और अगस्त में प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है।अब तक प्रदेश के 55 जिलों में से भोपाल,अनूपपुर,सीधी,सिंगरौली,भिंड, उमरिया,शहडोल,बड़वानी,खंडवा,बुरहानपुर,ग्वालियर,देवास,गुना, खरगोन और राजगढ़ सहित 15 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है वहीं प्रदेश के शेष 40 जिलों में अभी सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ऊपरी हिस्से 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है जिससे भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।प्रदेश में मानसूनी सिस्टम बने रहने से बारिश के आंकड़ों में सुधार होने की उम्मीद के चलते सामान्य बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

