शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव,आज 50 से अधिक जिलों में बरसेगा पानी

25 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव,आज 50 से अधिक जिलों में बरसेगा पानी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है जिसके चलते पूरे प्रदेश में पानी बरस रहा है।इस साल मानसून के लेट होने के बाद बादलों की मेहरबानी कम ही दिखी जिसके चलते प्रदेश में अब तक सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पूरा नहीं हो सका है। जुलाई के लगभग 2 सप्ताह तक बारिश न होने से यह हालात बने हुए है। हालांकि बीते सप्ताह से प्रदेश में बारिश हो रही है जिससे स्थिति कुछ बेहतर हुई है और सामान्य बारिश में कुछ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई वहीं शनिवार को भी प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पहुंच रही नमी


इन दिनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी की आपूर्ति होने से देश सहित प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है।साथ ही मानसून ट्रफ भी प्रदेश से होकर गुजर रही है।इन परिस्थितियों के चलते प्रदेश में राजधानी भोपाल,इंदौर,देवास, सीहोर,राजगढ़,हरदा,नीमच, बुरहानपुर,भिंड,आगर-मालवा,सिवनी,दमोह, मंदसौर सहित 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है वहीं रीवा,पटना,सागर,अनुपपुर,बालाघाट,डिंडौरी,सागर,सतना,शहडोल,सीधी,सिंगरौली,बैतूल,दतिया,धार,गुना,ग्वालियर,नर्मदापुरम,रायसेन, रतलाम,शाजापुर,श्योपुर,शिवपुरी, उज्जैन,खंडवा, टीकमगढ़, उमरिया,अशोक नगर सहित 41 जिलों में बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें