गुरुवार, 19 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
दशहरा मैदान, टीटी नगर में आस्था और उत्साह का दिखा अद्भुत संगम, हिंदू नववर्ष मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ
19 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
दशहरा मैदान, टीटी नगर में नववर्ष मेला महोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि व आयोजन समिति के पदाधिकारी।

दशहरा मैदान, टीटी नगर में नववर्ष मेला महोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि व आयोजन समिति के पदाधिकारी।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। टीटी नगर स्थित दशहरा मेला मैदान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर गुरुवार को आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम दिखा। महानगर मेला उत्सव समिति, भोपाल के बैनर तले नववर्ष मेला महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन-अनुष्ठान, शिवलिंग स्थापना और सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। 


इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा, परशुराम कल्याण बोर्ड के पंडित विष्णु राजौरिया, दक्षिण-पश्चिम, भोपाल के विधायक भगवान दास सबनानी, महानगर मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मेला संयोजक कैलाश मिश्रा, महासचिव अजय अग्रवाल, सह संयोजक वैभव सिंह सिसोदिया सहित आयोजन समिति के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। 


पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने इस मेले को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि यह मेला नववर्ष के स्वागत के साथ-साथ हमारी संस्कृति को समझने का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। वहीं, मेला संयोजक कैलाश मिश्रा जी ने इसे शिक्षा, संस्कृति, रोजगार एवं व्यापार का एक पारिवारिक संगम बताया।


आयोजन समिति के अनुसार, यह मेला अध्यात्म, आस्था एवं मनोरंजन का अनूठा समागम प्रस्तुत करता है। श्रद्धालु मेले में शिवलिंग पर जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं आध्यात्मिक शांति की कामना कर सकते हैं।


मेले में विभिन्न क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजन और स्ट्रीट फूड

मेले में मनोरंजन के लिए रेंजर, जायंट व्हील, डबल डिस्क जैसे आकर्षक झूले, जलपरी शो सहित अन्य मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजन एवं स्ट्रीट फूड के विशेष स्टॉल भी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


नववर्ष मेला महोत्सव में सहभागी बनने की अपील 

इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरे मेला परिसर में उत्साह, उमंग और भक्ति का वातावरण बना रहा। महानगर मेला उत्सव समिति, भोपाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस नववर्ष मेला महोत्सव में सहभागी बनकर नव ऊर्जा, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ हिन्दू नववर्ष का स्वागत करें।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें