
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संदेश जारी कर कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, 'ज्ञान, शील, एकता' के ध्येय वाक्य के साथ विद्यार्थी और युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा के संस्कार प्रदान करने वाला संगठन है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथी देश के नवनिर्माण में सतत् सक्रिय भूमिका निभाते रहें, यही कामना है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक छात्र शक्ति का विकास करना रहा है।
स्थापना के बाद से परिषद ने शिक्षा, छात्र हित, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। आज एबीवीपी देश के अधिकांश राज्यों के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत है। विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और सेवा गतिविधियों के माध्यम से लाखों विद्यार्थी इससे से जुड़े हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

