गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

तेल कंपनियों के मुताबिक प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल और एलपीजी

06 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
तेल कंपनियों के मुताबिक प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल और एलपीजी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता के संबंध में अपर मुख्य सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी ने मंत्रालय में समीक्षा बैठक की। इसमें तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 


वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में बैठक की गई। इसमें तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान खपत को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बैठक में कमिश्नर खाद्य कर्मवीर शर्मा, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम अनुराग वर्मा और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न हो

अपर मुख्य सचिव ने कंपनियों को जिलावार अपने फील्ड ऑफिसर व डिपो प्रभारी को संभागायुक्त और कलेक्टर से सम्पर्क करने के साथ नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न हो। डीलर स्तर पर प्रतिदिन स्टॉक की समीक्षा की जाए।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें