शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा

27 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास पर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्टार्टअप के क्षेत्र में नए अवसर विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


मुलाकात के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और देश के केंद्र में स्थित होने की भौगोलिक विशेषता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण के लिहाज से एक आदर्श स्थान है। यहां के प्राकृतिक एवं विविधतापूर्ण लोकेशन फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।


बैठक में फिल्म निर्माण गतिविधियों के विस्तार के साथ ही इनके माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए स्टार्टअप एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें