
भोपाल। पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को नया और ऐतिहासिक नाम मिल गया है। अब यह एयरपोर्ट ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम से जाना जाएगा। इस फैसले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने वाला कदम बताया है।
संत रविदास जयंती पर लिया गया बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर यह अहम फैसला लिया है। उन्होंने रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ करने की घोषणा की, जिसे समाज के हर वर्ग ने सराहा है।
“सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम”
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। महापुरुषों और संतों के योगदान को जिस तरह से सम्मान दिया जा रहा है, वह नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जैसे महान संत के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण एक ऐतिहासिक और भावनात्मक निर्णय है।
प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले को समाज के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के अप्रतिम योगदान को याद रखना और उन्हें सार्वजनिक मंचों पर स्थान देना देश की एकता और सांस्कृतिक मजबूती को और मजबूत करता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

