शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सागर में माफिया-अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4.79 हेक्टेयर सरकारी जमीन मुक्त

11 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सागर में माफिया-अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4.79 हेक्टेयर सरकारी जमीन मुक्त
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सागर जिले में माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। शाहगढ़ के ग्राम सिमरिया उवरी में प्रशासन और राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम ने बंडा अवैध शराब मामले के आरोपी चंद्रभान राजपूत के कब्जे से 4.79 हेक्टेयर शासकीय भूमि मुक्त कराई।


जांच में सामने आया कि आरोपी ने ग्राम चौकीदार की शासकीय सेवा भूमि के 4.56 और 0.23 हेक्टेयर हिस्से पर अवैध कब्जा कर खेती कर रखी थी। टीम ने अतिक्रमण हटाकर अवैध रूप से बोई गई फसल नष्ट की और जमीन को शासकीय आधिपत्य में ले लिया।


एनएच-44 किनारे सौरभ ढाबे पर चला बुलडोजर

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में एनएच-44 के किनारे स्थित सौरभ होटल/ढाबे पर भी कार्रवाई की गई। प्रशासन के मुताबिक संचालक ने निजी भूमि की आड़ में हाईवे से लगी बेशकीमती शासकीय जमीन पर कब्जा कर ढाबे का अवैध विस्तार कर लिया था। संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।


बांदरी से मालथौन टोल तक चला अभियान

मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बांदरी से मालथौन टोल तक हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध ढाबे, टपरे और पक्के निर्माण हटाए गए।


अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय या सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंडा प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की संपत्तियों और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें