
भोपाल। सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से 'एक्स' लिखा गया है कि गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाक़ात कर विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की पहल, दृष्टिकोण और आगामी योजनाओं की रूपरेखा साझा की। सकारात्मक व सार्थक संवाद के उपरांत सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने पेपर लीक जैसे विषयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अधिक सुदृढ़ करने और प्रत्येक विद्यार्थी के हितों की रक्षा के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

