सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

इंदौर मैच से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच, भस्म आरती में शामिल हुए गौतम गंभीर

16 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इंदौर मैच से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच, भस्म आरती में शामिल हुए गौतम गंभीर

इंदौर मैच से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच, भस्म आरती में शामिल हुए गौतम गंभीर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने जीत का आशीर्वाद लेने की परंपरा निभाई। शुक्रवार तड़के भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल की आराधना की और टीम इंडिया की जीत की कामना की।


भस्म आरती में दिखे गंभीर, नंदी पर चढ़ाया जल

सुबह 4 बजे से 6 बजे तक चली भस्म आरती में गौतम गंभीर पूरी श्रद्धा के साथ मौजूद रहे। उनके साथ शीतांशु भी मंदिर पहुंचे थे। आरती के बाद उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदी पर जल अर्पित किया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने गंभीर और शीतांशु का सम्मान भी किया।


“महाकाल बुलाएंगे तो फिर आऊंगा”

दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि महाकाल ने आज उन्हें बुलाया, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यदि बाबा महाकाल दोबारा बुलाएंगे तो वह फिर जरूर आएंगे। उल्लेखनीय है कि गंभीर करीब पांच महीने पहले भी परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने आए थे।


निर्णायक मुकाबले के लिए इंदौर तैयार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मैच 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। गुरुवार को दोनों टीमें इंदौर पहुंच गईं। एयरपोर्ट पर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कोच गौतम गंभीर नजर आए, वहीं न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल और हैंड्री निकोलस भी पहुंचे।


शहर में क्रिकेट का उत्साह

मैच को लेकर इंदौर में जबरदस्त उत्साह है। होटल से लेकर स्टेडियम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि महाकाल का आशीर्वाद लेकर उतरी टीम इंडिया निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें