बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

आईएसएकॉन 2025 में एम्स भोपाल का शानदार प्रदर्शन, एनेस्थीसियोलॉजी विभाग को मिले खूब राष्ट्रीय पुरस्कार

03 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एम्स भोपाल

एम्स भोपाल

N
डेस्क रिपोर्टर

भोपाल। एम्स भोपाल लगातार चिकित्सा शिक्षा, शोध और विशेष प्रशिक्षण के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहा है। इसी क्रम में एम्स भोपाल के एनेस्थीसिया विभाग ने 26 से 30 नवंबर 2025 तक रायपुर में आयोजित इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स के 72वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन (ISACON 2025) में कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।


डॉ. सुनैना तेजपाल कर्ण (अतिरिक्त प्रोफेसर, एनेस्थीसिया विभाग) को उनके रिसर्च पेपर प्रेज़ेंटेशन के लिए ISA OM नेशनल अवार्ड श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला। उनका अध्ययन DHR-ICMR यंग मेडिकल फैकल्टी पीएचडी ग्रांट के अंतर्गत वित्तपोषित है और इसे पेरीऑपरेटिव शोध में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए सराहा गया। उन्होंने सिमुलेशन विषय पर कार्यशाला में फैकल्टी के रूप में योगदान दिया और एयरवे अल्ट्रासाउंड क्रॉसफायर वाद-विवाद में भी हिस्सा लिया। 
डॉ. एस.आर.ए. नागभूषणम पडाला (एसोसिएट प्रोफेसर, एनेस्थीसिया विभाग) को कार्डियक एनेस्थीसिया डॉ. केओपी राष्ट्रीय पुरस्कार श्रेणी का द्वितीय पुरस्कार उत्कृष्ट शोध और नवोन्मेषी कार्य के लिए प्रदान किया गया। डॉ. शिखा जैन (एसोसिएट प्रोफेसर, एनेस्थीसिया विभाग) को उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान और उच्च गुणवत्ता वाले प्रस्तुतीकरण के लिए रिसर्च पेपर पोडियम प्रेज़ेंटेशन श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. सौरभ त्रिवेदी (सहायक प्रोफेसर, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग) को “ऑल बाय माईसेल्फ” ISA नेशनल अवार्ड श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें एक चुनौतीपूर्ण क्लीनिकल केस के सफल प्रबंधन और प्रभावी प्रस्तुतीकरण के लिए सराहा गया। डॉ. रिया रोज़ (पीजी रेज़िडेंट, एनेस्थीसिया विभाग) को ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर श्रेणी में डॉ. केओपी राष्ट्रीय पुरस्कार बेस्ट पेपर प्रेज़ेंटेशन के लिए दिया गया।
 
ये उपलब्धियाँ विभाग की अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावी क्लीनिकल शोध और एनेस्थीसिया, प्रिसिजन-बेस्ड मेडिसिन, ट्रॉमा, क्रिटिकल केयर, कार्डियक एनेस्थीसिया तथा पेरीऑपरेटिव मेडिसिन में उच्च स्तर के प्रशिक्षण को दर्शाती हैं। एम्स भोपाल समुदाय सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देता है और उनके योगदान से संस्थान को मिली राष्ट्रीय पहचान पर गर्व व्यक्त करता है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें