बुधवार, 19 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सरकार की सभी नीतियां निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही: नारायण सिंह पंवार

19 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सरकार की सभी नीतियां निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही: नारायण सिंह पंवार
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के अंतर्गत कार्यप्रणाली और नीतिगत प्रावधानों को लेकर निवेशकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी नीतियां निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं। प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


मंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश उद्योग और निवेश के लिए लगातार अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है। प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मत्स्य विभाग को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए इसे एक सशक्त व्यापार एवं उद्योग के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


मंत्री ने कहा कि निवेशकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझना, निवेश से जुड़ी संभावित कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में प्रमुख सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में उपलब्ध जल संसाधनों की क्षमता का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग करते हुए मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।


निवेशकों से उनके सुझाव प्राप्त किए गए

मंत्री ने विभिन्न जलाशयों में मत्स्य निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और प्रदेश में मत्स्य उद्योग को आधुनिक, सशक्त, रोजगारोन्मुख व निवेश-अनुकूल बनाने को लेकर निवेशकों के साथ चर्चा की। इस दौरान निवेशकों से उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा निवेश के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विमर्श हुआ।






पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें