मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में दिन के साथ अब रातें भी गर्म,दिन में 43 डिग्री तो रात में 28 डिग्री पार

21 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में दिन के साथ अब रातें भी गर्म,दिन में 43 डिग्री तो रात में 28 डिग्री पार
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर दिन ब दिन तीखे होते जा रहे हैं। अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम जहां सुहाना बना हुआ था वहीं अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दिन के साथ अब रातें भी तपने लगी हैं। सोमवार को मध्यप्रदेश में दिन का तापमान जहां 43 डिग्री दर्ज किया गया वहीं रात का तापमान भी 28 डिग्री से अधिक पहुंच गया जिससे लोगों को रात में भी अत्यधिक गर्मी का अहसास हुआ।बीते 24 घंटों में प्रदेश के पांच बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री पहुंच गया वही इंदौर में अधिकतम तापमान 39.5.डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो प्रदेश में  दिन में सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया।


भोपाल में दिन में राहत रात को आफत


राजधानी भोपाल में सोमवार को सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। दिन चढ़ने के साथ सूरज की गर्मी भी महसूस हुई लेकिन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा वहीं रात को शहर का तापमान 24 घंटे में 4.2 डिग्री बढ़कर 27.8 डिग्री पर पहुच गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। रात के तापमान में अप्रत्याशित रूप से तेजी के चलते शहरवासी गर्मी से बेचैन दिखे। सोमवार को पिछले 4 चार की सबसे गर्म रात रही। नर्मदापुरम में रात को 28.2 डिग्री तापमान रहा जो प्रदेश में सबसे अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी के तेवर और भी ज्यादा तीव्र हो जाएंगे। इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।इसी के चलते मौसम विभाग ने बचाव का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, यदि निकलना जरूरी हो तो सिर और चेहरे को ढककर रखें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस तरह के बदलाव से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। गर्मी के इस बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को अपनी दिनचर्या और खानपान में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें