
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। इस बीच कभी सर्दी से आंशिक राहत मिलती है तो कभी तेज सर्दी का दौर जारी रहता है। सर्दी के सीजन की शुरुआत से ही इस साल मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।ऐसा ही कुछ हाल बुधवार को भी देखने को मिला। एक-दो दिनों की हल्की राहत के बाद एक बार फिर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।शहडोल और कटनी में पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया वहीं प्रदेश के 19 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल एक दिन 10 डिग्री से अधिक रहने के बाद पारा फिर से 9.8 डिग्री पर आ गया वहीं इंदौर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।उत्तर से आ रही हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं 16 जनवरी से हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है।यह पश्चिमी विक्षोभ काफी स्ट्रॉन्ग बताया जा रहा है। इसके चलते हल्के और आंशिक बादल बन सकते हैं साथ ही इसके असर से 3-4 बाद कई जिलों में बारिश होने के आसार भी बन रहे हैं। वही इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होगी और प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

