शनिवार, 03 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

अमित शाह ने डॉ. मोहन यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का दिया आश्वासन

03 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अमित शाह ने डॉ. मोहन यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का दिया आश्वासन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। बीएचईएल के दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह और मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही। दुग्ध उत्पादन के लिए मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 50 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जो कि बड़ा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में वह मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। अपने संबोधन की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री का परिचय गोपालक के रूप में कराया। संबोधन के दौरान चार बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम लिया। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री की तारीफ भी की।


गोवर्धन पूजा के दिन प्रत्येक वृंदावन गांव में होगी प्रतियोगिता: डॉ. मोहन यादव 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन सभी 313 ब्लॉक में बनाए गए वृंदावन गांवों में उन्नत पशुपालकों के पशुओं की प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 50000 और तृतीय स्थान आने वालों को ₹25000 पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, प्रदेश में 168 को एंबुलेंस पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही पशुपालन मेले बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई तरह प्रयास किए गए हैं। बलराम क़ृषि महोत्सव सभी जिलों में किए जा रहे हैं।


अमित शाह के नेतृत्व में एमपी में सहकारिता की दिशा बदल गई है: हेमंत खंडेलवाल 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एमपी में सहकारिता की दिशा बदल गई है। 1700 नई सहकारी डेयरी का गठन हुआ। दूध का कलेक्शन 12 लाख लीटर तक पहुंच गया है। किसान की आय बढ़ी है। एमपी में पशुपालन मातृ शक्ति पर निर्भर है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें