शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

अमित शाह भोपाल दौरा: 2-3 अक्टूबर का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, गोपालक सम्मेलन से IISER तक पूरा शेड्यूल जानिए

02 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अमित शाह भोपाल दौरा: 2-3 अक्टूबर का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, गोपालक सम्मेलन से IISER तक पूरा शेड्यूल जानिए
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर 2026 की रात 8:45 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे। होटल ताज लेक फ्रंट में रात्रि विश्राम के बाद 3 अक्टूबर को उनका दिन कई अहम कार्यक्रमों से भरा रहेगा।


शाह भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्रालय की बैठक, नारकोटिक्स पर प्रेस वार्ता और IISER के दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर शाम 7:50 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे।


2 अक्टूबर: रात 8:45 बजे भोपाल पहुंचेंगे शाह

अमित शाह के पहले दिन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • रात 8:45 बजे: दिल्ली से विशेष विमान द्वारा भोपाल स्टेट हैंगर आगमन।

  • रात 8:50 बजे: स्टेट हैंगर से होटल ताज लेक फ्रंट के लिए सड़क मार्ग से रवाना।

  • रात 9:05 बजे: होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।


3 अक्टूबर की शुरुआत लेक फ्रंट से भेल दशहरा मैदान

अमित शाह सुबह 11:00 बजे होटल ताज लेक फ्रंट से भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे। करीब 25 मिनट बाद उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा।


  • सुबह 11:00 बजे: होटल से भेल दशहरा मैदान के लिए प्रस्थान।

  • सुबह 11:25 बजे: भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।


नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन

भेल दशहरा मैदान में शाह नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 

  • सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रदर्शनी के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है।

  • इसके तुरंत बाद वे राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।

  • 12:05 बजे गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे

  • भेल दशहरा मैदान में दोपहर 12:05 बजे से 1:05 बजे तक राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है।

  • इसके बाद शाह होटल ताज लेक फ्रंट लौटेंगे।

  • दोपहर 1:05 बजे: भेल दशहरा मैदान से होटल ताज के लिए प्रस्थान।

  • दोपहर 1:30 बजे: होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे।

  • 1:30 से 2:15 बजे: लंच के लिए समय आरक्षित।

  • केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के लंबित विषयों पर बैठक


लंच के बाद शाह करीब 2 घंटे की बैठक में शामिल होंगे। होटल ताज में दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों पर चर्चा होगी।


इसके बाद शाम 4:15 से 5:15 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसी अवधि में नारकोटिक्स पर प्रेस वार्ता का कार्यक्रम भी है।


शाम को IISER के विस्तारित परिसर का शिलान्यास

  • शाम 5:15 बजे शाह होटल ताज लेक फ्रंट से IISER के विस्तारित परिसर, भौरी के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

  • शाम 5:15 बजे: होटल से प्रस्थान।

  • शाम 5:40 बजे: IISER के विस्तारित परिसर, भोपाल बायपास रोड, भौरी पहुंचेंगे।

  • 5:45 से 6:00 बजे: IISER के विस्तारित परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • इसके बाद IISER मुख्य परिसर में प्रतिमा का अनावरण

  • विस्तारित परिसर के कार्यक्रम के बाद शाह IISER के मुख्य परिसर जाएंगे।

  • शाम 6:00 बजे: विस्तारित परिसर से IISER मुख्य परिसर के लिए रवाना।

  • शाम 6:05 बजे: IISER मुख्य परिसर, भौरी पहुंचेंगे।

  • शाम 6:10 से 7:25 बजे: स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

  • शाम 7:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना

  • दिन के अंतिम चरण में शाह IISER मुख्य परिसर से भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे और वहां से विशेष विमान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।

  • शाम 7:30 बजे: IISER मुख्य परिसर से स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान।

  • शाम 7:45 बजे: भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

  • शाम 7:50 बजे: विशेष विमान से भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें