गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में आर्किटेक्ट के घर हुए चोरी, सीक्रेट लॉकर से हीरे की रिंग, सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत 10 लाख का माल गायब

25 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में आर्किटेक्ट के घर हुए चोरी, सीक्रेट लॉकर से हीरे की रिंग, सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत 10 लाख का माल गायब

भोपाल में आर्किटेक्ट के घर हुए चोरी, सीक्रेट लॉकर से हीरे की रिंग, सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत 10 लाख का माल गायब

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मुंबई में काम करने वाले एक आर्किटेक्ट का भोपाल स्थित घर उनके बिना ही खाली कर दिया गया! चोरों ने न सिर्फ ताले खोले बल्कि बुक शेल्फ के बीच छिपे सीक्रेट लॉकर तक पहुंच गए। हीरे की रिंग, सोने-चांदी के जेवर और नकदी... सब लेकर चम्पत!


घर में बना था गुप्त लॉकर — वहीं से साफ हुआ सबकुछ

अशोका सोसाइटी निवासी 56 वर्षीय मनीष ब्यौहार पेशे से आर्किटेक्ट हैं। काम के सिलसिले में अक्सर मुंबई और भोपाल के बीच सफर करते रहते हैं। उन्होंने घर की देख-रेख गुना निवासी विक्की सोनी और रवि सोनी को दे रखी थी। मनीष के मुताबिक 15 जुलाई को वे घर से मुंबई गए थे और जाने से पहले बुक शेल्फ में बनाए गए गुप्त लॉकर में हीरे की रिंग, सोने-चांदी के जेवर नगदी रख दिए थे।


22 नवंबर की रात लौटे तो सामान गायब!

रविवार रात जब मनीष वापस भोपाल पहुंचे और लॉकर चेक किया तो सब गायब मिला। कुल चोरी गया माल 10 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। दोनों केयरटेकर्स से पूछताछ हुई, लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई। इसके बाद हबीबगंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


पुलिस की जांच — अंदर का ही कोई हाथ?

चूंकि ताले टूटे नहीं और सीक्रेट लॉकर तक चोर सीधे पहुँचे… पुलिस अब उन लोगों पर शक कर रही है जिन्हें घर के अंदर की जानकारी थी। आसपास के CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और Fingerprint जांच के आधार पर पुलिस सुराग ढूंढने में जुटी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें