गुरुवार, 11 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ के प्रमोशन को भोपाल आए एक्टर ‘धवल ठाकुर’ और ‘संचिता बसु’ से खास बातचीत

11 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ के प्रमोशन को भोपाल आए एक्टर ‘धवल ठाकुर’ और ‘संचिता बसु’ से खास बातचीत
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

2024 में ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ वेब को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 2 साल के इंतजार के बाद ‘ठुकरा के मेरा प्यार’  सीजन 2 दर्शकों के सामने आने को तैयार है। 19 जून से यह वेबसीरीज जियो हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने जा रही है। इस वेबसीरीज के प्रमोशन के लिए इसकी लीड स्टारकास्ट ‘धवल ठाकुर’ और ‘संचिता बसु’ भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने इस वेबसीरीज के बारे में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान न्यूज वर्ल्ड से खास बातचीत में धवल ठाकुर’ और ‘संचिता बसु’ ने वेबसीरीज और अपने कैरेक्टर पर प्रकाश डाला।


 सीजन 2 में शान्विका का किरदार पहले से ज्यादा मजबूत - संचिता बसु



इस बारे में संचिता बसु ने कहा कि “सीज़न 2 शानविका को एक ऐसे मोड़ पर ले जाता है जो जज़्बाती तौर पर अनकही और अप्रत्याशित है। वह अब पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत है, खुद को समेटकर रखने वाली और सतर्क है साथ ही लगातार इस उलझन में है कि जब खेल में सत्ता और धोखा शामिल हो जाए, तो फिर प्यार के असली मायने क्या रह जाते हैं। इस सीज़न में जिस चीज़ ने मुझे सबसे ज़्यादा रोमांचित किया, वो यह है कि यहाँ कुछ भी पूरी तरह सही या गलत नहीं है... हर इमोशन अपने साथ एक अंजाम लेकर आता है।’’


 इस सीजन में दिखेगा कुलदीप कुमार के जज्बातो का द्वंद्व - धवल ठाकुर


कुलदीप कुमार के रूप में वापसी कर रहे धवल ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि, “कुलदीप इस सीज़न में अपने अतीत का बोझ उठाता है। वह इमोशनल होने के साथ ही एक अजीब तरह के द्वंद्व में है, वह जो महसूस करता है और जो दुनिया उससे उम्मीद करती है, उसके बीच लगातार फंसा हुआ रहता है। यह ट्रेलर केवल एक झलक दिखाता है कि इस बार उनकी यात्रा जज्बाती और निजी हो जाती है। इस बार कहानी का दायरा भले ही बहुत बड़ा हो गया हो, लेकिन इसके जज़्बातों की जो बुनियाद और आत्मा है, उतनी ही सच्ची और ज़मीनी है।"

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें