बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा, दिवंगत गैस पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

03 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bhopal gas tragedy, poster

Bhopal gas tragedy, poster

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर बुधवार को सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शामिल हुए। मंत्री के साथ उपस्थित बाकी लोगों ने दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। 

प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मगुरूओं ने धर्मग्रन्थों का पाठ किया और गैस त्रासदी को मानवता के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ईश्वर से प्रार्थना की, कि ऐसी त्रासदी भविष्य में कभी नहीं हो। श्रद्धांजलि सभा में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर भोपाल मालती राय, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र सिंह, गणमान्य नागरिक और गैस पीड़ितों के लिए काम करने वाले संगठनो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

धर्मगुरुओं में रमेश त्रिपाठी, भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, गुरवेज सिंह, फादर अल्फ्रेड डीसूजा, अजय जैन, शाक्य पुत्र सागर भंते ने अपने धर्म ग्रंथों का पाठ किया और दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें