
भोपाल। अब मध्यप्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।
एनालॉग पनीर छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में भी प्रतिबंधित है। एनालॉग पनीर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। होटल और रेस्टोरेंट में बड़ी मात्रा में इसे खपाया जाता है। प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा को उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिले। सीपीसीटी परीक्षा के कारण कोई भी तृतीय-चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी पदोन्नति से वंचित या रिवर्ट नहीं हो।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

