रविवार, 31 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

रायसेन की अंजना यादव ने किया माउंट एवरेस्ट फतह, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

31 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रायसेन की अंजना यादव ने किया माउंट एवरेस्ट फतह, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की बेटी अंजना यादव ने अपना केवल प्रदेश बल्कि देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। इस उपलब्धि पर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं हैं। 


अंजना यादव रायसेन जिले के ग्राम सेमरी की की रहने वाली हैं। उन्होंने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव ने सोशल मीडिया के x प्लेटफार्म पर जारी संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की बेटी अंजना यादव ने इतिहास रच कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंजना का साहस, संकल्प और समर्पण सभी बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें