शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पंचायत और नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 18 जून को होगा फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

24 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पंचायत और नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 18 जून को होगा फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जून को किया जाएगा।


एक जनवरी 2026 की संदर्भ तारीख के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति और जिला स्तरीय प्रशिक्षण 27 अप्रैल तक किया जाएगा। फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 15 मई 2026 को किया जाएगा। 


प्रारूप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां 25 मई तक ली जाएंगी। प्राप्त दावे- आपत्तियों का निराकरण 30 मई तक किया जाएगा। फोटो युक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 18 जून 2026 को किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें