शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पर्यटकों के लिए एक और आकर्षक ‘तामिया सावन महोत्सव’

21 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पर्यटकों के लिए एक और आकर्षक ‘तामिया सावन महोत्सव’
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से छिंदवाड़ा के तामिया में तीन दिवसीय ‘तामिया सावन महोत्सव’ का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य तामिया में होमस्टे के जरिए ग्रामीण पर्यटन बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।


छिंदवाड़ा में अब तक 57 होमस्टे तैयार हो चुके हैं। इनके जरिए ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अच्छी आमदनी का जरिया मिला है। खास बात यह है कि इन होमस्टे में पर्यटकों को स्थानीय और श्रीअन्न (मिलेट्स) आधारित पारंपरिक पकवान भी परोसे जा रहे हैं, जिससे स्थानीय खान-पान को पहचान मिलने के साथ ही पर्यटकों को पौष्टिक भोजन का विकल्प मिल रहा है।


पर्यटन बोर्ड के विलेज टूरिज्म के निदेशक डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि तामिया के 12 गांवों में होमस्टे विकसित करने का काम चल रहा है। इनमें से 10 गांवों में होमस्टे सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन होमस्टे के माध्यम से ग्रामीणों को आजीविका का नया साधन मिला है। साथ ही स्थानीय नृत्य, परंपराओं और खान-पान को भी पर्यटकों के बीच अलग पहचान मिल रही है।


महोत्सव का उद्घाटन सांसद विवेक बंटी साहू ने किया

महोत्सव का उद्घाटन छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि होमस्टे की वजह से छिंदवाड़ा के आदिवासी समुदायों को स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर मिल रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के पारंपरिक और स्थानीय भोजन को भी पर्यटन के जरिए नई पहचान मिल रही है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें