
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे विद्यार्थियों के हित में बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है। इससे पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को योजना के तहत आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं को योजना के लिए आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित करें।
जिला अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की इस पहल से दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

