
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को उनके दीर्घ सेवाकाल व सेवा अनुभव के अनुरूप उच्च वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और निर्देशन में लिए गए इस निर्णय के तहत 7 अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान स्वीकृत किया गया है।
इसके साथ ही 11 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है। गृह विभाग, मंत्रालय (वल्लभ भवन), भोपाल में आयोजित विभागीय छानबीन समिति की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों की पात्रता एवं सेवाकाल का परीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया गया।
7 अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान
वर्ष 2001 बैच तक के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इन्हें छठे वेतनमान के अनुसार ₹37,400 से ₹67,000 वेतनमान तथा ₹8,900 ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। अधिकारियों में इनके शामिल हैं-
1. अजय प्रताप सिंह
2. घनश्याम मालवीय
3. इरमीन शाह
4. अरविन्द कुमार दुबे
5. अमरेन्द्र सिंह
6. आशीष खरे
7. उमेश कुमार शर्मा
11 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान
वर्ष 2006 बैच तक के पात्र वरिष्ठ अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इसके तहत छठे वेतनमान के अनुसार ₹37,400 से ₹67,000 वेतनमान तथा ₹8,700 ग्रेड पे निर्धारित है। वेतनमान का लाभ पाने वाले अधिकारी हैं -
1. परमिन्दर सिंह सैनी
2. नवीन कुमार चौधरी
3. अखिलेश सिंह रेनवाल
4. अभिषेक दीवान
5. डॉ. संजीव कुमार उईके
6. शिवकुमार सिंह
7. अंतर सिंह कनेश
8. नवल सिंह सिसोदिया
9. ज्योति ठाकुर
10. सुनीता रावत
11. बालमुकुंद शाक्य
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

