
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। संचालक जनसंपर्क अरविंद कुमार दुबे ने संचालनालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
शपथ के दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और उनके कार्यों से प्रेरणा लेते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर अपर संचालक गुरमीत सिंह वाधवा सहित संचालनालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने भी राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

