
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला ख़ां की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण कर नमन किया। उन्होंने अशफाक उल्ला खां को मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाला, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन जैसे ऐतिहासिक क्रांतिकारी अभियान में अशफाक उल्ला खां की भूमिका और देश की आजादी के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अशफाक उल्ला खां की गौरवगाथा युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगी। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

