
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल ने गुरुवार को मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह प्रदेश के 36वें मुख्य सचिव हैं। पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अशोक बर्णवाल को मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव कक्ष में कार्यभार सौंपा।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 22 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे। 22 को ही केंद्र सरकार की ओर से अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया। नव नियुक्त अशोक बर्णवाल अभी लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। इसके अलावा इस वक्त वह अपर मुख्य सचिव (भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग) और आयुक्त (खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश, भोपाल) के अतिरिक्त प्रभार पर हैं। अशोक बर्णवाल मुख्य सचिव के साथ इन जिम्मेदारियों को भी संभालेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

