बुधवार, 30 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एशियन गेम्स-2026: कंपाउंड टीम इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय तिकड़ी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

30 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एशियन गेम्स-2026: कंपाउंड टीम इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय तिकड़ी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं के कंपाउंड टीम इवेंट में भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और तनिपर्थी चिकिता ने स्वर्ण पदक जीता है। ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली इन खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। 


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने एकाग्रता, अद्भुत टीम वर्क और अथक परिश्रम के दम पर देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय तिकड़ी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर इस जीत को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी राष्ट्रवासियों को बधाई देते हुए इसे देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया।


महिलाओं के कंपाउंड टीम इवेंट में ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और तनिपर्थी चिकिता ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। इन्होंने चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।


भारतीय खेल प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत की ताकत का प्रमाण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक पदक नहीं, बल्कि भारतीय खेल प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत की ताकत का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की बेटियों की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें