बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

शराब ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित निलंबित

06 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Suspension letter

Suspension letter

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ने के बाद देवास जिले की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें दिनेश ने मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध राशि की मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे।

वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से निलंबन आदेश में मंदाकिनी दीक्षित के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर श्रेणी का माना गया है। इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई की है। इस संबंध में वाणिज्यिक कर विभाग की उपसचिव वंदना शर्मा की ओर से आदेश भी जारी कर दिया है। निलंबन अवधि में मंदाकिनी दीक्षित का मुख्यालय कार्यालय आबकारी आयुक्त, ग्वालियर निर्धारित किया गया है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें