शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश भर में ‘जनकल्याण शिविर’ आज से, आमजन की समस्याओं का तत्काल किया जाएगा समाधान

12 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश भर में ‘जनकल्याण शिविर’ आज से, आमजन की समस्याओं का तत्काल किया जाएगा समाधान
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर आज से प्रदेश भर में ‘जनकल्याण शिविर’ लगाए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक व नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय ‘जनकल्याण शिविर’ लगेंगे। 18 जून तक आयोजित होने वाले शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के साथ आम लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। 


जिले में संचालित केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के पात्र पर वंचित हितग्राहियों की पहचान विभागीय मैदानी अमले के सहयोग से कर उनका पंजीयन, स्वीकृति व लाभ वितरण की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों के लिए भी हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन और निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में सभी संभागायुक्त, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, आयुक्त, नगर पालिक निगम और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शिविरों का रोस्टर इस प्रकार तैयार किया जाए कि यथासंभव कलेक्टर, अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिविर में उपस्थित रहें। विभागीय योजनाओं, सेवाओं, शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।


शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से दी जाने वाली सेवाओं व योजनाओं की जानकारी के लिए विभागीय स्टॉल स्थापित किएं जाएं और पात्र हितग्राहियों को आवेदन, पंजीयन व सेवा वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाए।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें