
भोपाल। मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी/ सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अविनाश शर्मा को वर्ष 2025 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। अविनाश शर्मा को उनकी दीर्घकालीन, निष्ठावान और अति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2025 के लिए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी सराहनीय, अनुकरणीय व अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। अविनाश शर्मा ने मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महत्वपूर्ण शासकीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतीक है, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस एवं मंत्रालय सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गौरव का विषय है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

