शुक्रवार, 03 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बाबा बर्फानी आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक हैं : डॉ. मोहन यादव

03 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बाबा बर्फानी आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक हैं : डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री अमरनाथ की  यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि बाबा बर्फानी आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक हैं। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी संदेश में कहा है कि बाबा बर्फानी की असीम कृपा से यह पावन यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय, सुरक्षित और पुण्यदायी हो। देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें। सभी के मनोरथ पूर्ण हों, यही कामना है।


अमरनाथ यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए ये जानना जरूरी 

. यात्री अपने साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मूल फोटो पहचान पत्र, हेल्थ सर्टिफिकेट शामिल है।

.  तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को वहां पर पहचानपत्र दिखाना होगा।

. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

. एक मोबाइल नंबर से 4 श्रद्धालु रजिस्टर्ड हो सकते हैं।

. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 जुलाई से लेकर 12 अगस्त तक होंगे।

. ऑनलाइन प्रोसेस में हेल्थ सर्टिफिकेट देना होगा।

. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अमरनाथ यात्रा शुरू करने के पहले ही कराना होगा। 

. रजिस्ट्रेशन जम्मू में बनाए गए सेंटरों पर होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें