
भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन करने की तैयारी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। सड़क चौड़ीकरण में जहां हजारों पेड़ों की कटाई होनी है, वहीं इसके बदले नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 81 हजार पौधे रोपेगा। इसके साथ ही डिजाइन में बदलाव कर 2075 पेड़ों को बचाने का फैसला लिया गया है।
16 किमी लंबे अयोध्या बायपास का बदला प्लान
के आसाराम चौराहा से रत्नागिरि तिराहे तक करीब 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या बायपास को 10 लेन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई 5 मीटर से घटाकर 1.5 मीटर की जा रही है। यह बदलाव केवल उन्हीं हिस्सों में होगा, जहां हरियाली मौजूद है। इससे 2075 पेड़ कटने से बचेंगे।
NGT के निर्देश के बाद बदली रणनीति
यह बदलाव के निर्देश पर बनी हाई पावर कमेटी की सिफारिशों के बाद किया गया है। इसके बाद एनएचएआई ने अपने प्लान में संशोधन किया।
7871 पेड़ कटेंगे, बदले में 81 हजार पौधे
दस लेन सड़क परियोजना में कुल 7871 पेड़ों की कटाई होगी। इसके एवज में एनएचएआई 81 हजार पौधों का रोपण करेगा।
इन जगहों पर होंगे पौधारोपण
10 हजार पौधे अयोध्या बायपास के दोनों ओर लगाए जाएंगे। इनमें छायादार, फलदार और शेड-बेयरिंग प्रजातियां होंगी। इन पौधों की 15 साल तक देखरेख NHAI करेगा
अनुमानित खर्च करीब 20 करोड़ रुपए होगा। नगर निगम के सहयोग से 10 हजार अतिरिक्त पौधे पार्क, खाली भूमि और सड़क किनारे लगाए जाएंगे। झिरनिया और जागरियापुर क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा दी गई राजस्व वन भूमि पर 61 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इस क्षेत्र को विकसित वन क्षेत्र के रूप में तैयार किया जाएगा
जून 2026 तक तैयारी पूरी, ताकि अगले मानसून में रोपण हो सके।
10 लेन सड़क के साथ बनेंगी सर्विस लेन
यह सड़क 10 लेन की होगी।
मुख्य मार्ग: 6 लेन
दोनों ओर: 2-2 लेन सर्विस रोड
इन सर्विस रोड से कॉलोनियों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
हर रोज गुजरते हैं 45 हजार वाहन
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि अयोध्या बायपास की क्षमता 40 हजार वाहन प्रतिदिन की है, जबकि अभी करीब 45 हजार वाहन रोजाना गुजर रहे हैं।
आसपास तेजी से विकसित हो रही कॉलोनियों के कारण ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है। फिलहाल इस मार्ग पर 3 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।
2050 तक के ट्रैफिक को संभालने का डिजाइन
पूरे बायपास को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह वर्ष 2050 तक के अनुमानित यातायात दबाव को संभाल सके।
बेहतर और चौड़ी सड़क से—
यात्रा समय कम होगा
ईंधन की बचत होगी
प्रदूषण में कमी आएगी
पहले भी 50 हजार पौधे लगा चुका है NHAI
पिछले मानसून में झिरनिया ग्राम के पास सोनकच्छ टोल प्लाजा क्षेत्र में करीब 50 हजार पौधे मियावाकी तकनीक से लगाए गए थे। ये पौधे अब 10–12 फीट तक विकसित हो चुके हैं। यह रोपण ग्रीन हाईवे पहल के तहत किया गया था।
अगस्त में हुआ कॉन्ट्रैक्ट
एनएचएआई के अनुसार—
दिसंबर 2024 में टेंडर फाइनल हुआ
11 अगस्त 2025 को कॉन्ट्रैक्ट हुआ
इसके बाद पेड़ कटाई को लेकर प्रक्रिया चलती रही, अब प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रोजेक्ट से क्या होगा फायदा
इस बायपास से भोपाल के साथ-साथ विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर से आने-जाने वाला भारी ट्रैफिक गुजरता है।
जाम और हादसों में कमी आएगी
करोंद, पीपुल्स मॉल और मीनाल के पास 3 बड़े फ्लाईओवर बनेंगे
कुल लागत: 836.91 करोड़ रुपए
काम पूरा होने की समयसीमा: 2 साल
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

